QUESTION BANK X HINDI


  गद्ध-खंड

                      नेताजी का चश्मा

                       लेखक- स्वयं प्रकाश

प्रश्न 1.  मूर्ति की बस्ट से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 2.  नेता जी की मूर्ति बनाने वाले व्यक्ति का नाम क्या था?

प्रश्न 3.  पान वाला कैसा व्यक्ति था?

 प्रश्न 4. चश्मे को बदलने का काम कौन करता था?

 प्रश्न 5. चश्मे वाला नेता जी की मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता है?

प्रश्न 6. कैप्टन कैसा आदमी था और वह देखने में कैसा था?

 प्रश्न 7. हालदार साहब की दृष्टि में कौन देश भक्त था?

 प्रश्न 8. हालदार साहब ने न चाहते हुए भी मूर्ति को क्यों देखा?

प्रश्न 9.  हालदार साहब ने अचानक जीप क्यों रुकवाई?


प्रश्न 10. सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे?

 प्रश्न 11. मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है? 

प्रश्न 12. पानवाले का एक रेखा चित्र प्रस्तुत कीजिए|

प्रश्न 13.  जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को साक्षात देखा नहीं तब तक उनके मानस पटल पर उसका कौन सा चित्र रहा होगा, अपनी कल्पना से लिखिए |

                          अथवा

 कैप्टन को न  देखने तक हालदार साहब के मन में उसकी कौन- सी छवि रही होगी|

प्रश्न 14. आप अपने इलाके के चौराहे पर किस व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करवाना चाहेंगे हैं और क्यों?

प्रश्न 15. ‘भई खूब ,क्या आईडिया है|’ इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ लाभ होते हैं?

प्रश्न 16. आपके विचार से पानवाला या कैप्टन मैसेज असली लंगड़ा कौन है?

प्रश्न 17. कैप्टन की मृत्यु का समाचार देते वक्त पानवाला उदास हो जाता है, क्यों?

प्रश्न 18. मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा देखकर हालदार साहब को कैसा महसूस हुआ तथा वह किस भाग को इंगित करता है?

 प्रश्न 19. यह क्यों कहा गया कि महत्व मूर्ति के रंग- रूप या कद का नहीं, उसी भावना का है? ‘पाठ नेताजी का चश्मा’ के आधार पर बताओ?

 प्रश्न २०. नेता जी की मूर्ति लगाने के कार्य को सफल और सराहनीय प्रयास क्यों बताया गया है?

प्रश्न २1.  ‘नेताजी का चश्मा’ नामक पाठ आपको क्या संदेश देता है?





            2.  बालगोबिन भगत (रामवृक्ष बेनीपुरी)

प्रश्न 1. बालगोबिन को गृहस्थ होते हुए भी भगत साधु क्यों कहा गया?

 प्रश्न 2. बालगोबिन किनके किन आदर्शों पर चलते थे?

प्रश्न 3. वे अपनी फसलों को लादकर कहां ले जाते थे?

प्रश्न 4. मठ भगत जी की फसलों का क्या करता था?

प्रश्न 5. भगत जी का जीवन साहब की संपत्ति था- सिद्ध कीजिए| 

प्रश्न 6. आपको भगत जी की कौन सी विशेषता प्रभावित करती है?

प्रश्न 7. लेखक भगत जी के किस गुण पर मुक्त था?

प्रश्न 8. बालगोबिन अपने खेतों में क्या कर रहे थे?

प्रश्न 9.  भगत जी के संगीत को जादू क्यों कहा गया है?

प्रश्न 10. भादों की रात का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए|

प्रश्न 11.  बालगोबिन का गाना सब को क्यों चौंका देता है?

प्रश्न 12. सन्नाटे में बालगोबिन का संगीत क्या भाव जगाता है?

 प्रश्न 13. बालगोबिन ने पुत्र की मृत्यु के के बाद अपनी पुत्रवधू कहां भेज दिया? 



प्रश्न 13. खेती बारी से जुड़े गृहस्थ बालगोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साधु कहलाते थे?

प्रश्न 13.  भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?

प्रश्न 14. भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस तरह व्यक्त की?

प्रश्न 15. भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए|

 प्रश्न 16. बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी?

प्रश्न 17.  बालगोबिन भगत का संगीत किस प्रकार लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता था?

प्रश्न 18. बालगोबिन भगत प्रचलित सामाजिक मान्यताओं को नहीं मानते थे- पाठ के आधार पर उन प्रसंगों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए|

प्रश्न 19.  बाल गोविंद भगत कबीर के अनुयाई प्रतीत होते थे? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए|

प्रश्न २०. आपकी दृष्टि में भगत की कबीर पर अगाध श्रद्धा के क्या कारण रहे होंगे?




                    3. लखनवी अंदाज (यशपाल)

प्रश्न 1. लेखक सेकंड क्लास के डिब्बे में क्या सोचकर चढ़ा?

प्रश्न 2. लेखक के लिए कौन सी स्थिति आशा के अनुकूल नहीं थी और क्यों ?

प्रश्न 3. लेखक के आने से पहले बैठे सज्जन की क्या प्रतिक्रिया हुई?

प्रश्न 4. लेखक ने पहले बैठे सज्जन के बारे में क्या कल्पना की?

प्रश्न 5. लेखक तथा पूर्व यात्री के प्रथम मिलन के बारे में बताइए?

प्रश्न 6. ‘लखनऊ की नवाबी नस्ल के सफेदपोश सज्जन’ में क्या व्यंग छुपा है? प्रश्न 7. लेखक की कौन- सी पुरानी आदत है?

प्रश्न 8.  लेखक नवाब साहब को कनखियों से क्यों देख रहा था?

प्रश्न 9.  लेखक को किस कारण सिर झुका लेना पड़ा?

प्रश्न 10. नवाब साहब थककर क्यों लेट गए?

 प्रश्न 11. लेखक के ज्ञान- चक्षु किस प्रकार खुल गए?


प्रश्न 12.  लेखक को नवाब साहब के किन हाब-भाबों से महसूस हुआ कि वे उनसे बातचीत करने के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं है?

प्रश्न 13. नवाब साहब का खीरे को काटना, नमक- मिर्च को बुरकना और सूँघकर फेंक देना,उनके किस स्वभाव को दर्शाता है?

प्रश्न 14. बिना विचार, घटना और पात्रों के भी क्या कहानी लिखी जा सकती है| यशपाल के इस विचार से आप कहां तक सहमत है?

प्रश्न 15. नवाब साहब ने खीरे की फाँखों के साथ क्या प्रक्रिया की?

                          अथवा 

नवाब साहब द्वारा खीरा खाने की तैयारी करने का एक चित्र प्रस्तुत किया गया है| इस पूरी प्रक्रिया को अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए|

प्रश्न 16.  नवाब साहब खीरा खाने के अपने ढंग के माध्यम से क्या दिखाना चाहते थे?

प्रश्न 17. लेखक के अनुसार नवाब साहब ने सेकंड क्लास का टिकट क्यों खरीदा?

प्रश्न 18.  नवाब साहब ने गर्व से गुलाबी आंखों के द्वारा लेखक की तरफ क्यों देखा?

 प्रश्न 19.  नवाब साहब खीरों की फाँखों को खिड़की से बाहर फेंकने से पहले नाक के पास क्यों ले गए?

प्रश्न 20. लखनवी अंदाज पाठ में किस पर और क्या व्यंग्य किया गया है? प्रश्न 21. ‘लखनवी अंदाज’ नामक व्यंग का क्या संदेश है?



         4. मानवीय करुणा की दिव्य चमक (सर्वेश्वर दयाल सक्सेना) 

प्रश्न 1. फादर को किस अवस्था में जहर बाद की पीड़ा या रोग हुआ था?  प्रश्न 2. फादर तथा लेखक के अंतर -संबंधों की प्रमुख विशेषता लिखिए|

प्रश्न 3. फादर को जहर बाद से क्यों नहीं मरना चाहिए था?

प्रश्न 4.  लेखक ईश्वर से कौन- सा सवाल पूछना चाहते थे?

प्रश्न 5. ‘बाँहों का दबाव’ से लेखक का क्या आशय है?

 प्रश्न 6. फादर को देखना और उनसे बातें करना कैसा महसूस होता है?   प्रश्न 7. ‘परिमल’ शब्द से क्या आशय है?

 प्रश्न 8.  ‘करुणा के निर्मल जल में स्नान करना’ का क्या आशय है?

प्रश्न 9. फादर बुल्के बातें करने पर लेखक पर क्या प्रभाव पड़ता था?

प्रश्न 10.  किसी उत्सव या संस्कार के अवसर पर फादर बुल्के किस रूप में उपस्थिति रहते थे?

प्रश्न 11. फादर को सबसे अधिक दुख किस बात पर होता था?

प्रश्न 12. फादर कामिल बुल्के ने सबका मन जीत लिया था- सिद्ध कीजिए|


 प्रश्न 13. फादर की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी क्यों लगती थी?

प्रश्न 14. फादर बुल्के भारतीय संस्कृति के एक अभिन्न अंग है, किस आधार पर ऐसा कहा गया है?

प्रश्न 15.  पाठ में आए उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जिनसे फादर बुल्के का हिंदी प्रेम प्रकट होता है?

 प्रश्न 16.  इस पाठ के आधार पर फादर कामिल बुल्के की जो छवि उभरती है उसे अपने शब्दों में लिखिए|

प्रश्न 17. लेखक ने फादर बुल्के को मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्यों कहा है?

प्रश्न 18.  फादर बुल्के ने सन्यासी की परंपरागत छवि से अलग एक नई छवि प्रस्तुत की है, कैसे? 

प्रश्न 19.  आशय स्पष्ट कीजिए-

1.नम आंखों को गिनना स्याही फैलाना है|

2.फादर को याद करना एक उदास शांत संगीत को सुनने जैसा है|

प्रश्न 20. आपके विचार से बुल्के ने भारत आने का मन क्यों बनाया होगा?

प्रश्न 21. फादर बुल्के की जन्म भूमि कहाँ थी और उनके अपनी जन्म भूमि के प्रति क्या भाव थे?





                    कृतिका (पूरक पुस्तक)

               1. माता का अँचल (शिवपूजन सहाय)

प्रश्न 1.  माँ के प्रति अधिक लगाव ना होते हुए भी विपत्ति के समय भोलानाथ माँ के आंचल में ही प्रेम और शांति पाता है; इसका आप क्या कारण मानते हैं?

प्रश्न 2.   आपके विचार से भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?

प्रश्न 3. माता का अंचल पाठ में बच्चे- मस्ती से खेलते कूदते रहते हैं| आपका बचपन उनकी दुनिया से किस तरह भिन्न है? समझाइए|

प्रश्न 4.  ऐसी किसी घटना का उल्लेख कीजिए जब अपनी माता या पिता का स्नेह आपके अंतर्मन को छू गया हो?

 प्रश्न 5.  माता का अंचल पाठ में ग्रामीण जीवन का चित्रण हुआ है| यह आज के ग्रामीण जीवन से किस प्रकार भिन्न है?

प्रश्न 6.   माता का अंचल पाठ में माता-पिता का बच्चे के प्रति जो वात्सल्य व्यक्त हुआ है उसे अपने शब्दों में लिखिए|

 प्रश्न 7.   बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे व्यक्त करते हैं?

प्रश्न 8.    इस पाठ में बच्चों की जो दुनिया रची गई है वह आपके बचपन की दुनिया से किस तरह भिन्न है?

प्रश्न 9.   माता का अंचल पाठ में निहित जीवन मूल्यों की चर्चा कीजिए|

प्रश्न 10.  माता का अंचल पाठ के शीर्षक की सार्थकता इस पाठ की किस घटना में निहित प्रतीक है? ‘माता का महत्व’ दर्शाते हुए इस शीर्षक की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए|


                 2.जॉर्ज पंचम की नाक (कमलेश्वर)

प्रश्न 1.   सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता या बदहवासी दिखाई देती है वह उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है|

                      अथवा

 जॉर्ज पंचम की नाक को लेकर सरकारी क्षेत्र की बदहवासी किस मानसिकता की  द्योतक है?

प्रश्न 2. रानी एलिजाबेथ के दर्जी की परेशानी का क्या कारण था? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएँगे?

प्रश्न 3.  ‘और देखते ही देखते नई दिल्ली का कायापलट होने लगा’- नई दिल्ली के कायापलट के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए गए होंगे?

प्रश्न 4.   आज की पत्रकारिता में चर्चित हस्तियों के पहनावे और खानपान संबंधी आदतों आदि के वर्णन का दौर चल पड़ा है-

  1. इस प्रकार की पत्रकारिता के बारे में आपके क्या विचार है?

  2.  इस तरह की पत्रकारिता आम जनता विशेषकर युवा पीढ़ी पर क्या प्रभाव डालती है?

प्रश्न 4. जॉर्ज पंचम की लाठ की नाक को पुनः लगाने के लिए मूर्तिकार ने क्या-क्या यत्न किए?

प्रश्न 5.  नाक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का द्योतक है| यह बात पूरी व्यंग्य रचना में किस तरह उभर कर आई है? लिखिए|

प्रश्न 6. जॉर्ज पंचम की लाठ पर किसी भी भारतीय नेता, यहां तक कि भारतीय बच्चे की नाक फिटने होने की बात से लेखक किस ओर संकेत करना चाहता है|

 प्रश्न 7. अखबारों ने जिंदा नाथ लगने की खबर को किस तरह से प्रस्तुत किया है?

 प्रश्न 8. “नई दिल्ली में सब था.... सिर्फ नाक नहीं थी|” इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?

प्रश्न 9.  जॉर्ज पंचम की नाक लगने वाली खबर के दिन अखबार चुप क्यों थे?

प्रश्न 10.   जॉर्ज पंचम की नाक पाठ में नाक पुन: लगाने के मूर्तिकार के प्रयत्नों का उल्लेख करते हुए उसके अंतिम प्रयत्न पर अपना दृष्टिकोण व्यक्त कीजिए|

प्रश्न 11.    समाचार पत्रों की जन- जागरण में क्या भूमिका होती है? ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए|

प्रश्न 12.  ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ नामक निबंध का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए|

प्रश्न 13. जॉर्ज पंचम की नाक पाठ के आधार पर बताइएँ कि आप किन- किन मूल्यों को अपनाना चाहेंगे?

               3. साना साना हाथ जोड़ी.....  (मधु कांकरिया)

प्रश्न 1.  झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?

प्रश्न 2. गंतोक को ‘मेहनतकश बादशाहो का शहर’ क्यों कहां गया है?

 प्रश्न 3. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?

प्रश्न 4.  जीतेंद्र नार्गे ने सिक्किम की प्रकृति, वहाँ की भौगोलिक स्थिति एवं जन जीवन के बारे में क्या महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी, लिखिए|

प्रश्न 4. लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक-सी  क्यों दिखाई दी?

 प्रश्न 5. जीतेन नार्गे की गाइड की भूमिका के बारे में विचार करते हुए लिखिए कि एक कुशल गाइड में क्या गुण होते हैं?

प्रश्न 6.  इस यात्रा- वृतांत में लेखिका ने हमले के जिन- जिन रूपों का चित्र खींचा है, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए|

 प्रश्न 7.  प्रकृति के उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?

प्रश्न 8.  प्राकृतिक सौंदर्य की अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य झकझोर गए?

प्रश्न 9.  सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव करवाने में किन-किन लोगों का योगदान होता है, उल्लेख करें|

प्रश्न 10. “कितना कम लेकर ये समाज को कितना अधिक वापस लौटा देती है|” इस कथन के आधार पर स्पष्ट करें कि आम जनता की देश की आर्थिक प्रगति में क्या भूमिका है?

 प्रश्न 11. आज की पीढ़ी द्वारा प्रकृति के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है| इसे रोकने में आप की क्या भूमिका होनी चाहिए?

                        अथवा 

प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ को कैसे रोका जा सकता है?

प्रश्न 12.  प्रदूषण के कारण स्नोफॉल में कमी का जिक्र किया गया है| प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं, लिखे|

                             अथवा 

साना साना हाथ जोड़ी.......... पाठ में प्रदूषण के कारण अनुपात में कमी पर चिंता व्यक्त की गई है| प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं? हमें इसकी रोकथाम के लिए क्या करना चाहिए|

प्रश्न 13.  ‘कटाओ’ पर किसी भी दुकान का न होना उसके  के लिए वरदान क्यों है? पाठ के आधार पर लिखिए|

प्रश्न 14 .  प्रकृति के जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?

प्रश्न 15.  देश की सीमा पर बैठे फौजी किस तरह की कठिनाइयों से जूझते हैं? उनके प्रति हमारा क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए?

प्रश्न 16.  ‘माया और छाया’ के अनूठे खेल ने ‘साना साना हाथ जोड़ी..’ पाठ की लेखिका को किस प्रकार प्रभावित किया तथा आप इसे पढ़कर क्या प्रेरणा ग्रहण करते हैं?

 प्रश्न 17.  भारत का स्विट्जरलैंड किसे कहते हैं और क्यों?

प्रश्न 18. ‘साना साना हाथ जोड़ी..’ के आधार पर तार्किक उत्तर दीजिए कि अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आप किस प्रकार योगदान कर सकते हैं?


                           काव्य- खंड  

                          1.सूरदास 

प्रश्न 1. गोपिया किसे बड़भागी कहती है?

 प्रश्न 2. ‘आप अपरस रहत सनेह तगा तै’ का क्या आशय है?

प्रश्न 3.  प्रीति की नदी क्या है?

प्रश्न 4.  गोपिया उद्धव को बड़भागी क्यों कहती है?

प्रश्न 5 .   गोपियों ने स्वयं को अबला और भोली क्यों कहा है?

प्रश्न 6 . किस के मन की बात मन में रह गई और क्यों?

प्रश्न 7 .  गोपिया क्या व्यथा से रही थी?

 प्रश्न 8.  गोपिया अपने को हारिल की लकरी क्यों बताती है?

प्रश्न 9 .  योग को किसके समान बताया गया है?

प्रश्न 10 .  ‘योग’ को गोपियों ने कड़वी ककड़ी क्यों कहा है?

प्रश्न 11. गोपियों ने यह क्यों कहा कि हरि अब राजनीति के प्रकांड पंडित हो गए हैं?

प्रश्न 12 .  गोपिया किस पर क्या व्यंग कर रही है?

प्रश्न 13 . गोपिया क्या पाना चाहती थी?

प्रश्न 14 .  कृष्ण ब्रज क्षेत्र से मथुरा जाते समय अपने साथ क्या ले गए थे ?


प्रश्न 15 . गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग निहित है?                     अथवा 

गोपियों ने उद्धव को भाग्यशाली क्यों कहा है? क्या वे वास्तव में भाग्यशाली है?

प्रश्न 16 .  उद्धव के व्यवहार की तुलना किससे की गई है?

प्रश्न 17 . गोपियों ने किन-किन उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलाहने ने दिए हैं ?

प्रश्न 18 .  उद्धव द्वारा दिए गए योग के संदेश ने गोपियों की विरहाग्नि में घी का काम कैसे किया?

प्रश्न 19.  ‘मरजादा न लही’ के माध्यम से कौन सी मर्यादा न रहने की बात की जा रही है?

प्रश्न 20 . कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है?

प्रश्न 21. गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है?

प्रश्न 22 . गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?

 प्रश्न 23.  संकलित पदों को ध्यान में रखते हुए सूर के भ्रमरगीत की मुख्य विशेषताएँ बताइए|

 


                 2. तुलसीदास (राम लक्ष्मण- परशुराम संवाद)

 प्रश्न 1 .  राम के वचन सुनकर परशुराम ने क्या प्रतिक्रिया की?

प्रश्न 2 .   लक्ष्मण ने परशुराम की प्रतिक्रिया का क्या उत्तर दिया?

प्रश्न 3 . लक्ष्मण ने श्रीराम को निर्दोष कैसे सिद्ध किया?

 प्रश्न 4. परशुराम ने अपने परसों की क्या विशेषता बताई ?

 प्रश्न 5 . लक्ष्मण ने परशुराम के किन  गुणों की ओर संकेत किया है?

प्रश्न 6 .  लक्ष्मण ने परशुराम को क्या कहा?

 प्रश्न 6 . परशुराम के गुरु कौन थे?

प्रश्न 7.  सभा में हाय- हाय की पुकार क्यों मची? 

प्रश्न 8 .  परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन कौन से तर्क दिए?

                      अथवा 

सीता- स्वयंवर के अवसर पर लक्ष्मण ने क्रोधित परशुराम को धनुष के टूट जाने के कौन- कौन से कारण बताए है ?  

प्रश्न 9 .  परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की जो प्रतिक्रियाएं हुई उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषताएँ अपने शब्दों में लिखिए |

                       अथवा

 राम- लक्ष्मण- परशुराम संवाद में राम और लक्ष्मण के चरित्र में मुख्य अंतर क्या है?

प्रश्न 10 .  लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएं बताई है?

प्रश्न 11.   साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है| इस कथन पर अपने विचार लिखिए|

प्रश्न 12 . तुलसीदास जी के विचार अनुसार कुल- परंपरा का निर्वाह किसने और कैसे किया?

प्रश्न 13  .  परशुराम की स्वभावगत्त विशेषताएं क्या है? पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए|





       3.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (उत्साह और अट नहीं रही है)

प्रश्न 1.  बादल का प्रतीकात्मक रूप क्या है?

प्रश्न 2 .  कभी बादल को क्या घेरने के लिए कह रहा है और क्यों?

 प्रश्न 3 .  कवि ने बादलों की तुलना बाल कल्पना से क्यों की है?

प्रश्न 4 . कौन विकल और उन्मन थे और क्यों?

प्रश्न 5 .  कवि  बादल से क्या प्रार्थना करता है?

प्रश्न 5 . मानव के तन पर फागुन की आभा का क्या प्रभाव पड़ रहा है?

प्रश्न 6.  वह किस समय की शोभा है जिससे कभी की आँख हटाने पर भी नहीं हटती है?

प्रश्न 7 .  कभी बादल से फुहार , रिमझिम या बरसने के स्थान पर गरजने के लिए कहता है?

                    अथवा 

 ‘उत्साह’ कविता में कवि  बादलों से क्या अनुरोध करता है और क्यों? 

प्रश्न 8 . कविता का शीर्षक उत्साह क्यों रखा गया है?

प्रश्न 9 . कविता में बादल किन- किन अर्थों की ओर संकेत करता है?

 प्रश्न 10 . कभी की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं अट रही है?

प्रश्न 11 . ‘अट नहीं रही है’ कविता में चित्रित फागुन के सौंदर्य के विभिन्न चित्र अपने शब्दों में प्रस्तुत कीजिए|

                    अथवा 

प्रस्तुत कविता में कवि ने प्रकृति की व्यापकता का वर्णन किन रूपों में किया है?

 प्रश्न 12. अट नहीं रही है कविता के आधार पर फागुन के सौंदर्य का चित्रण कीजिए जिसके आधार पर उसे अन्य ऋतुओं से भिन्न समझा जाता है|

                          अथवा 

फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है?

 प्रश्न 13 . उत्साह कविता किस प्रकार की रचना है?

प्रश्न 14 .  उत्साह कविता में नवजीवन वाले किसे कहा गया है और क्यों?

प्रश्न 15 .अट नहीं रही है’ कविता का क्या संदेश है?



                    4.ऋतुराज (कन्यादान)

प्रश्न 1.  किसके दुख को प्रमाणिक बताया गया है?

 प्रश्न 2 .  माँ को अपनी बेटी अंतिम पूँजी क्यों लग रही थी?

 प्रश्न 3.  “लड़की अभी सयानी नहीं थी” से लड़की के स्वभाव के बारे में क्या जानकारी मिलती है? 

प्रश्न 4 . माँ बेटी के प्रति चिंतित क्यों है?

प्रश्न 5.  धुंधले  प्रकाश की पाठिका से लेखक का क्या अर्थ है?

 प्रश्न 6 . स्त्री जीवन का बंधन किसे कहा गया है?

 प्रश्न 7. आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना?

 प्रश्न 8. मां ने बेटी को क्या-क्या सीख दी?

 प्रश्न 9 . आपकी दृष्टि में कन्या के साथ दान की बात करना कहाँ तक उचित है?

                       अथवा 

“कन्यादान” शब्द द्वारा वर्तमान समय में कन्या के दान की बात करना कहाँ तक उचित है?

 प्रश्न 10 . लड़की जैसी न दिखाई देने से कवि का क्या तात्पर्य है? “कन्यादान” कविता के आधार पर लिखिए|

प्रश्न 11.  कन्यादान कविता में किसी दुख बाँचना नहीं आता था और क्यों?

प्रश्न 12 .   कन्यादान कविता की मां परंपरागत माँ से कैसे भिन्न है?

प्रश्न 13.  माँ से सीख में समाज की कौन- सी कुरीतियों की ओर संकेत किया गया है?

 अथवा  

समाज की किस बुराई की ओर संकेत किया गया है? “कन्यादान” के आधार पर लिखिए|

प्रश्न 14 .   कन्यादान कविता में निहित संदेश पर प्रकाश डालिए|

प्रश्न 15 .  कन्यादान कविता में स्त्री- जीवन की किस समस्या को उभरा गया है?
समास


पाठ 1 -  सूरदास

No comments:

Post a Comment